Sonbhadra News तेज़ रफ्तार बाइक का कहर, एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में बाइक का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार रफ्तार बाइक चालक ने दूसरे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थित देखने को मिली और लोगों ने घायल वृद्ध को सड़क के किनारे लाकर लेटाया। इस दौरान एंबुलेंस को फोन पर दुर्घटना में घायल वृद्ध की सूचना दी। लेकिन काफी देर एंबुलेंस आता ना देख लोगों ने निजी साधन से बाइक सवार घायल को वृद्ध को सीएचसी चोपन पहुंचा।

जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में दूसरे बाइक सवार को चोट आई है। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गईं। जिसके बाद पुलिस ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल 60 वार्षिय नंदलाल यादव चुनार जिले के रहने वाले है। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के पास मिले मोबाइल पर परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार अपनी साइड से बाइक चला कर जा रहा था और अचानक तेजी से आ रही दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एंबुलेंस का बहुत देर तक इंतजार किया गया कान से खून और आंख व पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से घायल वृद्ध को अस्पताल भेजा गया।