Sonbhadra News: वृद्ध की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया, दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
एक नाई की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ओबरा थाना पुलिस ने जुगैल थाना क्षेत्र से महेंद्र खरवार और अशोक खरवार को पकड़ा है। घटना 23 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 12 बजे सामने आई। मृतक शिवकुमार शर्मा (55) कासपानी पहाड़ी पर एक झोपड़ी में अकेले रहते थे। वह नाई का काम करके अपना जीवन यापन करते थे। उनका शव उनकी झोपड़ी में चारपाई पर मिला। मृतक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान थे और काफी खून बहा था।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 25 फरवरी को दोनों आरोपियों को टापू तिराहा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महेंद्र खरवार (32) और अशोक खरवार (25) दोनों गोसारी गांव, खरहरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। खाने पीने के दौरान वृद्ध से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर अभियुक्तों ने उनके नाक पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए और कुछ देर के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वृद्ध की मृत्यु के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ ओबरा थाने में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।