उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यवायरल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: घर में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, एकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा। 

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव में बुधवार की रात 22 वर्षीय बीए के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नोनार गांव के रामप्यारे मौर्या की तीन पुत्रियां किरण, सोनी, पूजा और एक पुत्र सेवालाल मौर्या थे। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। 22 वर्षीय सेवालाल मौर्या सबसे छोटा और अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ घर पर रहता था। वहीं उसके पिता रामप्यारे मौर्या खेत में बने पंपिंग सेट पर ही रहा करते हैं। बुधवार शाम सेवालाल की मां मुगलसराय गई हुई थी। ट्रेन न मिलने के कारण वह रात में घर नहीं आ पाई।

थाना सकलडीहा
थाना सकलडीहा

सेवालाल घर में अकेला था। सुबह करीब 4 बजे जब मां आई तो वह टिन शेड के पाइप में गमछे का फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। आस-पड़ोस के लोगों ने फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। एकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां जामवंती देवी, पिता रामप्यारे सहित बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!