Sonbhadra News: पूंजीपतियों की सरकार है भाजपा, अन्य तबके का शोषण चरम सीमा पर- सांसद.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की हुई मासिक बैठक में डोर टू डोर जन संपर्क कर सपा सरकार में चलाई गईं योजनाओं पर प्रकाश डालने का निर्णय किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि आप लोग डोर टू डोर जाकर एक-एक मतदाताओं से संपर्क कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का काम करें। छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों, नौजवानों, आदिवासियों, व्यापारियों व अल्पसंख्यकों का शोषण चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार को आम जनमानस से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा सरकार हमेशा आदिवासियों का शोषण करने का काम किया है। इस मौके पर आशुतोष सिंहा, दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड, अवधनारायण यादव, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल यादव, वेदमणी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डा लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, विजय शंकर जायसवाल, त्रिपुरारी गोड, बाबूलाल यादव, परमेश्वर यादव, सत्यम पांडेय, सरदार पारब्रह्म सिंह, परशुराम यादव एवं अन्य नेता मौजूद रहे।