Sonbhadra News: मनबढ़ युवकों ने रोजगार सेवक पर किया हमला, बचाने गयी मां को भी आरोपियों ने किया घायल, जांच में जुटी पुलिस.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक पर गांव के ही दुसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में hi रोजगार सेवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गईं, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत निवासी बालेश्वर प्रजापति (40) पुत्र रामचन्द्र उम्र जों सुअरसोत का ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक भी है। आरोप है कि शुक्रवार कि रात करीब 9 बजे अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठा था कि गांव के ही दुसरे सामुदाय से दो बाइक से चार पांच लोग आयें और रोजगार सेवक को लाठी-डंडे और ईंट से मारने लगे। जिससे उसका सर फट गया और गंभीर चोटें भी आईं।

घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, बेटे को पिटता देख युवक कि मां मोटरी देवी (65) पत्नी रामचन्द्र बचाने गयी तो उसको भी मारकर घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। ग्राम प्रधान और आस पास के लोगों द्वारा माची पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक और उसकी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए, जहां उपचार किया गया। रोजगार सेवक ने बताया कि किस बात पर आरोपियों ने हमला किया इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कि बात कही गयी। मौके पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख नगवां ने घायल रोजगार सेवक का हाल जाना एवं पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने कि बात कही।