Sonbhadra News: जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों में हड़कंप.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान श्रवण कुमार यादव के रूप में हुई है। वह दुद्धी क्षेत्र धनौरा टोला झपरा का निवासी था। श्रवण कुमार यादव अपने रिश्तेदारों के यहां गुरमुरा आया हुआ था। उनका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। मंगलवार से वह लापता थे, जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे।

बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गुरमुरा क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर गमछे से बना फंदा देखा। उन्होंने तुरंत मृतक के भाई और पुलिस को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई अरुण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि श्रवण कुमार यादव पिता रामचंद्र यादव के पुत्र थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।