Chandauli News: आटा चक्की, मड़ई में लगी आग, पुलिस जांच में जुटी.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में राकेश यादव के आटा चक्की और मड़ई में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गई। जिससे आटा चक्की और मड़ई में अनाज, ग़ल्ला आदि का सामान जलकर राख हो गया। मड़ई में मुर्गी दरवाजा था, जिसमें दो मुर्गी भी जल गईं। भुक्तभोगी द्वारा आग लगाने के साथ घर में घुसकर छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को उठाकर पूछताछ में जुटी हुई है। देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी मामले की जांच-पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार जुड़ा हरधन गांव के स्व. नान्हू यादव के चार पुत्र हैं। सबसे बड़े राजेश यादव, भानु, रमाकांत, राकेश चारों भाई अलग-अलग रहते हैं एवं तीन भाई बाहर रहते हैं। छोटा भाई राकेश यादव घर पर रहकर आटा चक्की एवं खेती-बाड़ी कर परिवार चलाते हैं। दूसरे नंबर का भानु यादव डुबकियों में रहते हैं। बीते साल उन्होंने अपनी खेती राकेश से बटवा कर शंभू यादव और दुर्गेश यादव को जोतने-बोने के लिए दे दिए हैं। शुक्रवार की देर रात को आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

भुक्तभोगी राजेश यादव ने पुलिस के सामने अपने पट्टीदार पर आरोप लगाया कि आग शंभू और दुर्गेश ने लगाई है। घर में घुसकर छेड़खानी भी की है। पुलिस दोनों को उठाकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है। देर रात पुलिस अधीक्षक चंदौली पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि यह मामला चार भाइयों के बीच का है। पुलिस नामजद के आधार पर दो लोगों को उठाकर पूछताछ में जुटी हुई है।