उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र
Sonbhadra News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। थाना चोपन पुलिस ने वांछित अभियुक्त विक्रम कुमार (20) उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। विक्रम कुमार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के ग्राम छदना का रहने वाला है। वह मुकदमा संख्या 299/2024 में धारा 137(2) बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज, हेड कांस्टेबल हवलदार यादव और महिला कांस्टेबल जोहरा बेगम की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।