उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़वाराणसी

Chandauli News: जनरेटर के करंट की चपेट में आने से बालक की मौत.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार की शाम को 7 वर्षीय बालक सत्य कुमार की जनरेटर के करंट लगने से मौत हो गई। वह एक तेरही कार्यक्रम में खेल रहा था। मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। कैथी गांव के बस्ती में शत्रुध्न राम के घर तेरही का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के प्रमोद राम का पुत्र भोजन करके अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। टेंट के पीछे जनरेटर चल रहा था, जो खेलते-खेलते उसके चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से वह मृत हो गया।

थाना बलुआ
थाना बलुआ

उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे उसे खोजते-खोजते टेंट के पीछे गए तो वह बेसुध पड़ा था। बच्चों ने आकर सबको बताया तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सत्य को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सत्य के पिता प्रमोद, माता मीना देवी, भाई अन्नू, सन्नू, दादा बाबूलाल का रोकर बुरा हाल रहा। गांव में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!