Chandauli News: देर रात घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू.

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील।
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में पोतन चौहान के करकट नुमा मकान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से समरसेबल चलाकर आग को बुझाया गया। मगर तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बताते चलें कि पोतन राम का परिवार शुक्रवार की रात में बगल के कमरे में सो रहा था। उसी वक्त लगभग 12 बजे रात में करकट नुमा मकान में आग लग गई। आग की उठती लपटें एवं धुएं के कारण परिवार के सदस्य जाग गए और शोरगुल मचाया।

तब तक आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से समरसेबल चलाकर घंटों बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली। तब तक मकान के अंदर रखा 10 बोरा गेहूं, 3 बोरा सरसों, खाद्य सामग्री, चौकी, बर्तन सब कुछ जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में लगभग 50 हजार से अधिक की संपत्ति का क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने चकिया तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।