उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: प्रेमिका के साथ पति ने मिलकर पत्नी को पीटा, 7 लोगों पर महिला ने पिटाई करने का लगाया आरोप.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका के साथ पति ने मिलकर पत्नी को पीट दिया ये आरोप पीड़ित महिला द्वारा लगाया जा रहा है। महिला की दौड़ा कर पिटाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने 7 लोगों पर सरे राह दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप है। लोगों की सहायता से पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर डाला चौकी पहुंचाया गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला अवगत होने के बाद घायल महिला को अस्पताल में उपचार कराया गया। कथित प्रेमिका आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना अंतर्गत आने वाले डाला चौकी क्षेत्र के झूलनटाली के पास एक महिला को आधा दर्जन लोगों द्वारा सरे राह दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के बाद हड़कंप मंच गया। आसपास के लोगों द्वारा घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका नाम अनीता देवी है और वो रेणुकूट की रहने वाली है। पति आर्केस्ट्रा में काम करता है और आर्केस्ट्रा में ही काम करने वाली महिला डांसर के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

जब इस मामले की जानकारी हुई तो पीड़ित अनीता रेणुकूट से अपने पति को लेने डाला स्थित झूलन टाली के पास पहुंच गई। पीड़ित अनीता के पहुंचते ही तू तू मैं मैं के बाद उसके पति और आधा दर्जन महिलाओं ने अनीता पर हमला बोल दिया और उसे सरे राह दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह महिला ने डायल 112 नंबर को फोन कर मामले की जानकारी दी। लेकिन जब तक डायल 112 नंबर नहीं पहुंच गई तब तक आधा दर्शन से ज्यादा महिलाओं और पीड़ित महिला के पति के द्वारा अनीता की पिटाई की जाती रही। पड़ोसियों के द्वारा पीड़िता को बचाकर डाला चौकी पहुंचा।

जहां से डाला चौकी पुलिस द्वारा उसे चोपन सीएससी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीड़िता के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने बताया एक डांसर के चंगुल में फंसकर 2 वर्षों से उसका पति साथ में ही रह रहा था। मेरे पति ने पहले बहला कर मुझे आरोपी डांसर के घर बुलाया और बात करते करते पीटना शुरू कर दिया। मेरे पति के साथ आरोपी महिला डांसर उसकी बहन उसकी मां और तीन अन्य लोगों ने मारपीट किया। मेरे पति के द्वारा मेरे नाम पर 06 लाख कर्ज भी लिया गया है मैंने उसे चुकाने की बात कही तो मेरे साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!