Sonbhadra News: किसान दिवस के रुप में मनी पूर्व पीएम की जयंती।

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने पदाधिकारियों के साथ पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर किसानों को आगे बढ़ने का काम किया। कहा कि पूर्व पीएम के रास्ते पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और उनकी आवाज को सदन में उठाने का काम कर रहे हैं। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, आदिवासियों, महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने वाली एक मात्र पार्टी समाजवादी पार्टी है। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है, जिसे किसान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, संजय यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी गोड़, विजय शंकर जायसवाल, विष्णु कुशवाहा, राजमणि यादव, जितेंद्र, शौर्य त्रिपाठी, लल्लू भारती मौजूद रहे।