उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़

Chandauli News: नवयुवक जन सेवा समिति ने जिला अस्पताल में मरीजों में किया कंबल वितरण.

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा।

चंदौली। नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैयदराजा दिनेश कुमार ने अपने हाथों से मरीजों को कंबल वितरण किया।

इस दौरान समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की लगातार मदद कर रही है। जो समाज के लोगों को एक अच्छा संदेश भी दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी समिति को सभी लोगों को मिलकर मदद करना चाहिए।

ठंड में समिति बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि लगातार ठंड बढ़ रही है। मरीजों की संख्या भी हॉस्पिटल में बढ़ रही है। मरीज के परिजन काफी दूर-दूर से आ रहे हैं। ठंड में सोने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को समिति लगातार मदद कर रही है।

वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल वितरण किया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी कंबल दिया गया। जिससे रात में आने वाले मरीजों को कंबल दिया जा सके। इसमें अंकित जायसवाल, सुजीत कुमार (पत्रकार), गोमसी मोदनवाल, आदित्य केशरी और अस्पताल के डॉक्टर और नर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!