Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में झूलकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज़ के लिए सीएचसी चोपन लाया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मौत का आरोप लगाया है। महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं है।

महिला की मौत की घटना से गांव में हड़कम की स्थित देखने को मिली। तो महिला की एक साल बच्ची का रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका की बहन अंजलि ने ससुराल पर महिला से मारपीट का आरोप लगाया है। बहन की मौत की वजह भी ससुराल के लोग को ही मान रही है। अंजलि ने बताया महिला पति और उसकी बेटी ही घर में अलग रहते थे।

लड़का लड़की दोनों अपने मन से लव मैरिज किए थे शादी के बाद से ही महिला को उसके पति द्वारा दारू की नशे में मारा पीटा जाता था। पति द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि अक्सर पति मारपीट के दौरान कहता था कि तुमको एक दिन मार डालेंगे। आज भी मटी पड़ी हुई है फिर भी पति नशे में धूत है।

मृतिका के दूर के भाई सुरेश ने बताया कि बगल में सगाई का समारोह चल रहा था। हम लोग सभी वही पर थे। जब एक महिला सामान लेने कमरे में गई तो देखी की बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। तो हम लोग भागे-भागे कमरे में गए और देखा तो महिला के गले में रस्सी लपेटा हुआ था। रस्सी को काट के नीचे उतारा गया।

महिला द्वारा अपने से ही मौत को गले लगाने पर शंका है। वही अस्पताल में मौजूद डॉ फैज़ ने घटना के बारे में बताया कि फूलमती (22) सुनील निवासी बर्दिया की रहने वाली थी जिसको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिर भी चेक किया गया तो महिला मृत ही पाई गईं।

घटना की सूचना पुलिस को मेमो के ज़रिये भेज दिया गया है अस्पताल में पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत महिला का पति भी अस्पताल में आया है जो शराब के नशे की हालात में लेटा हुआ है।