Sonbhadra News: वट सावित्री व्रत के मौके पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, पति की दीर्घ आयु के लिए रखा व्रत की पूजा.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
सुहागिनों का वट सावित्री व्रत आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर चोपन स्थित जय माँ काली मंदिर के प्रांगण में सेकड़ों महिला जुटी और वट वृक्ष की पूजा की। मान्यताओं के अनुसार इस दिन विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। शुभ मुहूर्त में वट सावित्री व्रत और पूजा करना अत्यंत फलदायक माना जाता है।

मंदिर के पुजारी ने वट सावित्री व्रत के बारे में बताया कि हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है ज्येष्ठ मास के अमावस्या के दिन वट कि पूजा की जाती है। वट की 7 बार परिक्रमा की जाती है और पूजन किया जाता है तथा कथा सुना जाता है। पत्नियां अपनी पति की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखकर पूजा करती है। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान से करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है।

वट सावित्री की पूजा से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मिलता है। मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले वट सावित्री का व्रत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए किया था तभी से वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति के मंगल कामना के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक सुहागन महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए।