Chandauli News: प्रधान के लापता पौत्र को ढूंढने में डॉग स्क्वायड की मदद ले रही पुलिस, अपहरण की आशंका, सपा सांसद ने एसपी से की वार्ता.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के ग्राम प्रधान अरशद अंसारी का पौत्र विगत दो दिनों से लापता है। जिसके ढूंढने का प्रयास पुलिस और परिजन लगातार कर रहे हैं। रविवार को सुबह लगभग दस बजे नौरंगाबाद प्रधान अरशद अली का पौत्र मंजर अली पांच वर्ष बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते इसी बीच गायब हो गया। प्रधान अरशद अली द्वारा इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली को दी गई। पर अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।

सोमवार को पुलिस द्वारा खोजी कुत्ते का सहयोग लिया गया, जो घर में रखे बच्चे के चप्पल को सूंघकर हेतमपुर कंपोजिट विद्यालय के पास तक गई। उसके बाद वहीं रुक गई। इस बीच सांसद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह आदि नेताओं ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बढ़ाया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक चंदौली से वार्ता कर बच्चे की बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात की। पुलिस सीसी कैमरा सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार कर आगे बढ़ रही है। सकलडीहा कोतवाल सकलडीहा स्पेक्टर हरिनाथ पटेल ने बताया कि टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है, शीघ्र ही बच्चा बरामद किया जाएगा।