उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयवाराणसी

Chandauli News: पीडीए के जनचौपाल में सपा सांसद ने बीजेपी पर निकाला जमकर भड़ास.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क। 

चंदौली। विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के नैढी व नादी गांव में पीडीए का जनचौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंदौली सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सपा सांसद ने सभा में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आपके आशीर्वाद से हमें संसद में जाने का अवसर मिला है। आप लोगों का आभारी हूँ। साथ ही पीडीए परिवार के साथ जुड़ने का मंत्र सफल हुआ है। भाजपा को हराने के लिए हम लोग कार्य करेंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन बूथ को मजबूत कीजिए, बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलेगा हमारी पार्टी सभी को संविधान को बचाने के लिए भाजपा के कुत्सित प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। माननीय मुलायम सिंह की नीतियों व अखिलेश यादव के सरकार में हुए विकास कार्यों की सराहना की और पीडीए परिवार को एक रहने की आवश्यकता बताई।

विशिष्ट अतिथि सुधाकर राय विधायक घोसी मऊ व प्रभु नारायण सिंह यादव विधायक सकलडीहा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर के संविधान व देश बचाने की बात कही। कहा कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। जो सबको मिलकर बचाना है, वरना एक दिन बिजली की तरह पूरे देश का सिस्टम प्राइवेट कंपनी के हाथ में होगा। सकलडीहा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प लिया है।

अन्य वक्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। समाजवादी पार्टी की नीतियों का बखान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राजीव सिंह मुन्ना, बृजमोहन मौर्या, चन्द्रमा यादव, अवधेश प्रधान, सूर्यनाथ यादव, तौकीर अहमद, बन्ने मास्टर, फौजी मनमौजी, फखारुदिन, राम आशीष प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता नजमुद्दीन मास्टर व संचालन विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!