Chandauli News: गंगा में उतराया मिला नगर निगम सफाईकर्मी का शव, दो दिन से क्वार्टर से गायब था सफाईकर्मी.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में मां महरौड़ी देवी मंदिर घाट पर गंगा नदी के किनारे 50 वर्षीय राजेश कुमार का शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराई उमरहा वाराणसी निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. जगदीश राम वाराणसी में नगर निगम सफाई कर्मचारी था। वह कज्जाकपुरा में क्वार्टर लेकर रहता था। वह दो दिन पूर्व क्वार्टर से गायब था। घर पर ज्यादा नहीं जाता था।

गुरुवार को उसका शव महड़ौरी देवी मंदिर घाट पर उतराया मिला। क्षेत्र के लोग मां हमरौड़ी देवी के दर्शन पूजन हेतु गंगा में स्नान करने गए तो उन्हें एक शव दिखाई दिया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे बलुआ थाना अंतर्गत कैलावर चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने के प्रयास में जुट गए। वहीं काफी देर के बाद शव की पहचान हो गई। उसके जेब से आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो गई। हालांकि मौत के पीछे परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।