Sonbhadra News: सेंट जोसेफ स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे, डीपीआरओ ने बच्चों को सफलता हासिल करने के दिए टिप्स.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज नगर में सिथत सेंट जोसेफ स्कूल में ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी नामिता शरण ने छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई की। स्कूल के प्रिंसिपल किरन गार्ज ने बताया कि ईशु ईसाई नहीं बल्कि यहूदी थे। वे गरीब और मजलूमों के लिए हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने बताया कि रोम में नवी आकर कहते थे कि एक दिन ईश्वर आएगा और आजादी दिलाएगा। उनका कहना सच साबित हुआ और ईश्वर के रूप में ईसामसीह का जन्म हुआ। उन्होंने बताया ईशु समाज के निम्न स्तर के लोगों का जीवन सुधारते हुए वे ईश्वर का राज कायम करना चाहते थे। प्रभू ईशु भी रामराज्य चाहते थे। वे जानवरों की बलि के सख्त खिलाफ रहते थे। मुख्य अतिथि डीपीआरओ नामिता शरण ने बच्चों को सफलता हासिल करने के लिए टिप्स दिए। संत जेवियर्स स्कूल के फादर अल्बर्ट लोबो, लकी डिसूजा, शिक्षक जगदम्बा, शिल्पी सिंन्ह, आरके शुक्ला मौजूद रहे।