Chandauli News: पचास लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सरगना गिरफ्तार.

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने देवरापुर (जमुरना) गांव के सकलडीहा नहर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये कई लोगों से लिए थे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, देवरापुर गांव निवासी मनीष यादव पुत्र कल्पू यादव और उसके अन्य तीन साथियों से वर्ष 2022-23 में अभियुक्तों द्वारा बिहार के न्यायालय व अन्य विभागों में नौकरी लगवाने के लिए 29 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए और 21 लाख रुपये नगद लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया था। इसके अलावा कूट रचित सर्विस बुक भी दी गई थी।

इसकी जानकारी होने पर सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से फिराक में थी। मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त प्रशांत कुमार वर्मा पुत्र सुशील चंद्र वर्मा निवासी राजेंद्र नगर एलआईसी कॉलोनी थाना पत्रकार नगर कंकड़ बाग पटना जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए ग्राम देवरापुर के पास नहर पुलिया के पास इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी टीम में सकलडीहा कोतवाल हरिनारायण पटेल, चौकी प्रभारी जनक सिंह, प्रबुद्ध और अभिषेक सिंह रहे।