Chandauli News: दोस्त को बचाने में दीपावली के दिन गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन टांडाकला गंगा घाट पर मिला शव, परिजनों में कोहराम.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर के रहने वाले 25 वर्षीय युवक राजू गुप्ता का तीसरे दिन रविवार को शव टाण्डाकाला गंगा घाट पर मिला। दीपावली की सुबह दोस्तों संग बलुआ घाट पर स्नान करने गया था। पुलिस और परिजनों द्वारा गंगा तट किनारे गांवों में खोजबीन की जा रही थी।अगस्तीपुर के रहने वाले राजू गुप्ता कबाड़ी बेचने का काम करता था।

दीपावली की सुबह शुक्रवार को वह दोपहर में बच्चों को कपड़ा खरीदकर अपने दो दोस्तों, हसनपुर के रहने वाले दशमी राम और फुलवरिया के रहने वाले रंजीत राम के साथ देर शाम को बलुआ स्थित घाट पर तीनों साथ में स्नान करने लगे। उसका एक दोस्त रंजीत गंगा में डूबने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में राजू गुप्ता का पैर फिसलने से वह गंगा में डूब गया। डूबने के बाद दोनों दोस्त बिना शोर मचाए वहां से फरार हो गए।

शनिवार की रात में भी पुलिस द्वारा खोजबीन की गई। रविवार की सुबह पुनः बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा द्वारा परिजनों को लेकर खोजबीन की गई। नाव से तलाश करते समय टाण्डा घाट पर पीपा पांटून के पास परिजनों को शव दिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।