Sonbhadra News: जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य उद्घाटन, डीएम की अध्यक्षता में किया गया योगाभ्यास.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिले में 11वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम पर पखवाड़ा का जिला कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी भी मौजूद रही। सभी अधिकारी कर्मचारियों और महिलाओं के साथ लोगों ने योग किया। योगाभ्यास के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने पर बल दिया गया। बता दे कि शासन के आदेशन अनुसार 45 मिनट तक योगा कराने के लिए पतंजलि महामंत्री महिला पूनम मौजूद रही, जिन्होंने योग के हर स्टेप को मौजूद लोगों से कराया।

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने योग की उपयोगिता और होने वाले लाभो को योगाभ्यास के दौरान बताया गया। उन्होंने बताया सीएम योगी के निर्देश पर 15 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग दिवस मनाया जा रहा है। जिससे योग के प्रति लोगों को जागरूकता उत्पन्न करने और होने वाले लाभो को बताया जा रहा है। आज हम लोगों ने कलेक्ट परिषद में योग किया और बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी कर्मचारी सामान्य जनता और महिलाएं पुरुष ने भाग लिया इसी तरह प्रतिदिन अभ्यास जारी रखेंगे और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तियरा स्टेडियम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने योग अभ्यास के लिए आए सभी लोगों को बधाई दिया और कहा कि यह योग प्रतिदिन करते रहना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है जिससे निरोग बने रहेंगे।

इस दौरान योग ट्रेनर सुप्रिया शुक्ला ने बताया कि महिलाएं आज की परिवेश में बहुत ज्यादा बिजी हो गई है। वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाती। लेकिन महिलाओं को एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना जरूरी है। जिससे वह खुद स्वस्थ रहेंगी तो उनके परिवारजन भी खुश रहेंगे। उन्होंने कहा एक राष्ट्र सफल राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं का भी फिट होना बहुत जरूरी है। इसके लिए योग हमें डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अक्सर महिलाएं अपने काम के आगे अपने आप को पीछे रख देती है, जिससे उनके स्वास्थ्य में दिक्कत हो जाती है, लेकिन उन्हें खुद सोचना चाहिए की वो स्वस्थ रहेंगी तभी घर का काम और जॉब कर सकेंगी।