उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़
Chandauli News: अज्ञात कारणों से लगी आग से 10 बीघा धान का पुआल जलकर राख.

Story By: मदन मोहन, नौगढ़ तहसील।
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से पशुओं के लिए रखा 10 बीघा धान का पुआल जलकर राख हो गया। मजगावा गांव के हरिद्वार मौर्य का खेत तेंदुआ गांव के करीब है। हरिद्वार मौर्य घर पर थे, खेत पर कोई नहीं था। अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें पशुओं के लिए 10 बीघा धान का रखा हुआ पुआल जलने लगा।

तेजी से धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और पशुओं के लिए रखा गया पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हरिद्वार मौर्य को दी। हरिद्वार मौर्य मौके पर पहुंच गए। किसान हरिद्वार मौर्य ने पुआल जलने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी।