Sonbhadra News: नील गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर श्रद्धांलुओं से भरी कार पलटी, हादसे में 4 गंभीर.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा बिजपुर मार्ग स्थित बभनडीहा ग्राम के पास गुरुवार को प्रयागराज से कुम्भ स्नान कर अपने घर को वापस जा रहे एक परिवार का कार दुर्घटना की शिकार हो गईं। दरअसल कार नील गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गईं।

जिसमे छोटे-छोटे बच्चे सहित कुल छः लोग घायल हो गये। ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता की सुचना पर पहुंचे म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने तत्काल घायलों को म्योरपुर सीएचसी भेजवाया। जहां उपस्थित डॉक्टरों ने बिना देरी किये प्रथम उपचार शुरू कर दिया।

इलाज कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि गुरुवार को सड़क दुर्घटना में कुल छः लोगों को लाया गया था। घायलों में नवीनकुमार (45) पुत्र उदय शंकर, मालती देवी (65) पत्नी उदयशंकर, सीता देवी (42) पत्नी नवीन कुमार, स्वाति सिंह (14) पुत्री नवीन कुमार ,सत्यम सिंह (12) पुत्र नवीन कुमार, आदि कुमार सिंह (16) पुत्र नवीन कुमार सिंह निवासी जारही अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का इलाज चल रहा है।

जिसमे से चार घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि म्योरपुर की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही डिजायर कार के आगे एक पिकअप वाहन जा रही था। इसी दौरान रोड़ पर दौड़ते हुए एक नील गाय आ गईं, जिससे पिकअप की टक़्कर नील गाय से हो गईं।

इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही डिजायर कार नील गाय को बचाने में रोड़ किनारे एक पेड़ से टकरा गईं। जिससे कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गईं। वही म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया है वन विभाग के पशु विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दें दी गईं है।