
Story By: उमेश कुमार सिंह, अनपरा।
सोनभद्र।
अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा तापीय परियोजना परिसर स्थित दरवाजे के सामने खड़ी बाइक गायब हो गई। घटना शुक्रवार की शाम 8:0 बजे की हैं। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर द्वितीय टाईप निवासी संदीप राय ने बताया कि दरवाजे के सामने बाइक खड़ा कर दोस्तो संग बोलेरो पर सवार होकर शॉपिंग सेंटर घरेलू सामान लेने चले गए थे। आधे घंटे के बाद वापस आने पर बाइक नदारद मिली तो आश्चर्यचकित हो गया। आस-पास खाफी खोजबीन किया, लेकिन कही बाइक का पता नहीं चला। तत्काल पुलिस सहायता 112 पर फोन कर सूचित किया।इसके बाद इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाने पर दी गई हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासीयों में दहशत का महौल हैं। सीओ पिपरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं, मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा हैं।अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।