Sonbhadra News: हेरोइन तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस महकमे में हड़कंप, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

Story By: उमेश कुमार सिंह, अनपरा।
सोनभद्र।
सोमवार की देर शाम अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज इलाके में पुलिस के सामने ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि उनको समझ में नहीं आया कि वो खुद को बचाये या आरोपियों को पकड़े। दरअसल क्षेत्र में हेरोइन तस्कर को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम सादे वर्दी में पहुंची थी। क्षेत्र में मौजूद एक तस्कर पुलिस वालों को पहचान लिया और एक पुलिसकर्मी पर हमला बोलकर तस्करों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान दूसरा पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया। वही घायल पुलिसकर्मी को इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस वालों पर हमले की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तबातोड़ गिरफ्तारी अभियान चलाया और 7 नामजद में से 2 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विवाद पैदा करने के मामले में 5 लोगों को पकड़ कर शांति व्यवस्था में व्यवधान उतपन्न करने के तहत कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पिपरी सीओ अमित कुमार ने पूरे मामले को लेकर बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे वार्ड नंबर 8 बल्लभभाई नगर अनपरा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर अनपरा की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर पूछताछ कर ही रही थी कि अचानक से सुरेंद्र भारती, उसके परिजन और अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। जिसमें एक कांस्टेबल को गंभीर चोटे आई है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 7 लोग नामजद है, नामजद में से दो की गिरफ्तारी हो गई है। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों द्वारा भी विवाद किया जा रहा था। जिसमें से 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर शांति व्यवस्था के तहत कार्रवाई की। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।