Sonbhadra News: ओबरा तापीय परियोजना में भीषण अग्निकांड, मची अफरा-तफरी, डीएम-एसपी ने भी घटनास्थल का किया निरिक्षण.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा ‘बी’ तापीय परियोजना में गुरुवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। जिसके बाद परियोजना कर्मियों में हड़कंप की स्थित देखने को मिली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर परियोजना के अलाधिकारी पहुंच गए और दमकल विभाग को लगी आग की घटना की सूचना दी गईं।

दरअसल परियोजना के स्विच यार्ड में लगे दो इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। आग की लापतो की वजह से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगे ट्रांसफार्मर इकाई संख्या 10 और 11 से जुड़े थे।

इस कारण ये दोनों इकाइयां भी ट्रिप हो गईं। इससे परियोजना का बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। जिसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी। वही सूचना मिलते ही आधा दर्जन दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। प्रशासन और परियोजना प्रबंधन स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

परियोजना में हुई घटना से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक आग लगने का कारण पर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते आ रहे है। वही घटना की जानकारी होते ही डीएम-एसपी भी घटनास्थल का निरिक्षण किया। आग की घटना का निरीक्षण करने के बाद डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग की है। सूचना मिली कि ओबरा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। हम लोगों ने वहां निरीक्षण किया और आग बुझाने के लिए फायर टेंडर को वहां लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग की घटना के कारण जानने का प्रयास किया गया। अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। घटना को लेकर एक टीम बनाई जाएगी जो इसकी जांच करेगी। घटना क्यों हुई इसकी पुनावृत्ति ना हो। इसके लिए इन्वेस्टिगेट की जाएगी। इस तरह की घटना भविष्य में ना हो। इसका प्रयास किया जाएगा। घटना में लगभग 50 करोड़ का नुकसान का आकलन सामने आया है। जांच टीम में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, सीआईएसएफ और पावर प्लांट के अधिकारी सम्मिलित है।

वही ओबरा परियोजना के सीजीएम मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि आग की घटना के बाद मुख्यालय से टीम घटित हुई है। जो जाँच करेंगी। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। 10 नंबर की लाइट अप हो गई है रोलिंग चल रही है लोड पर आ गई है। 11 नंबर को भी लोड पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को सिलसिले में उच्च अधिकारी दौरा कर सकते है।