Sonbhadra News: लालचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस का खुलासा, कलयुगी पुत्र ही निकला हत्यारा.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने पैतृक संपत्ति बेचने के विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुरलीगढ़ में 25 अप्रैल को हुई लालचंद यादव की हत्या के मामले में उनके बड़े बेटे सुभाष यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लालचंद रेनू सागर से रिटायर होने के बाद पैतृक संपत्ति बेच दी थी। इस बात से उनके बेटे नाराज थे। घटना से एक दिन पहले 24 अप्रैल को सुभाष अपने पिता के घर आया था। रात में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आवेश में आकर सुभाष ने डंडे से पिता की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुभाष को रेणुकूट रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पिपरी क्षेत्राधिकार अमित कुमार ने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र में लालचंद यादव नाम के व्यक्ति की हत्या के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था यह घटना मुरलीगढ़ क्षेत्र में हुई थी। इसके संबंध में विवेचना करते हुए एक अभियुक्त सुभाष सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। सुभाष सिंह यादव लालचंद यादव का ही पुत्र है जो की पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी अन्य विवादों के क्रम में अपने पिता की हत्या कर दिया था। उसको गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।