Sonbhadra News: बारात को रोकर दूल्हे पर नुकिली वस्तु से हमला, प्रेम प्रसंग के मामले में दूल्हे पर हमला होने की चर्चा.

Story By: विकास कुमार हलचल, जुगैल।
सोनभद्र।
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा जंगल के समीप बीते रविवार को बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर दुल्हन के प्रेमी द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जिससे दूल्हा घायल हो गया। घटना के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव निवासी रविंद्र खरवार पुत्र स्वर्गीय रामनाथ की बारात परसोई गांव के टोला कनुहार जा रही थी।

जैसे ही बारात पिपरा जंगल के पास पहुंची कि पहले से ही घात लगाए आरोपी युवक ने दूल्हे की गाड़ी रोककर पूछा कि बारात कहां से आ रही है। तब दुल्हे ने बताया कि बारात चोपन कुरुहुल से आ रही है, बिना देर किये आरोपी युवक ने दूल्हे के गर्दन पर किसी नुकिले वस्तु से हमला कर दिया और फरार हो गया। अचानक हुए इस घटना से सभी बाराती सहम गये। आनन-फानन में घायल दूल्हे को सीएचसी चोपन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुनः बारात लगभग दो बजे रात परसोई पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हा जयमाल स्टेज पर घंटों बैठा इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन नहीं आई। जिसके बाद बारात सुबह बिन शादी के वापस आ गई और परिजन जुगैल थाना तहरीर देने पहुंचे। दूल्हे ने बताया कि उसी घर में एक और बारात आयी थी, उसकी शादी होने के बाद हम भी शादी के लिए इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन दुल्हन मंडप तक नहीं आई। जिसके बाद सभी वापस घर आ गए।

ओबरा पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने घटना की बाबत बताया कि रविवार को देर रात चोपन थाना क्षेत्र ग्राम कुरहुल के निवासी रविंद्र पुत्र स्वर्गीय राजनाथ जो अपनी बारात लेकर ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोई क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा जंगल की रोड पर एक व्यक्ति ने बारात को रोककर दूल्हे के गले पर नुकीले वस्तु से वार कर घायल कर दिया। घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया।

जहां इलाज करके उन्हें भेज दिया गया। इस सूचना पर थाना जुगैल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त हरिप्रसाद खरवार पुत्र लालता खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बाबत मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वही दूल्हे के परिजनों ने बताया कि घटना कि जानकारी परिजनों को द्वार पर पहुंचने के बाद घटना के बारे में जानकारी हुई। परिजनों ने बताया बारात जब जा रही थी तभी 10 से 10:30 बजे घटना हो गईं। दूल्हे के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की की शादी जबरदस्ती की जा रही थी जबकि लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उसी लड़के ने घटना को अंजाम देकर जंगल में भाग गया दिया। परिजनों ने कहा जब चार समाज में लड़की ऐसा करा सकती है तो अकेले पा जाएगी तो और भी बहुत कुछ करा सकती है। इसलिए वहां शादी नहीं किया गया। हमले से पीड़ित का गर्दन सुजा हुआ है और दर्द हो रहा। है।