Sonbhadra News: NTPC के कैनाल में उतराया मिला लापता मज़दूर का शव, जांच में जुटी पुलिस.

Story By: उमेश कुमार सिंह, शक्तिनगर।
सोनभद्र।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 8 दिन से लापता एक 45 वर्षीय मजदूर का शव NTPC के कैनाल में उतराया मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बीते 13 मई को मजदूर की गुमसुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उसका शव मंगलवार की अपराह्न शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी के कैनाल में बरामद हुआ। शव की शिनाख्त थोमस राजा के रूप में हुई। शव मिलने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थॉमस 13 मई को NTPC परियोजना में मजदूरी करने को कह कर घर से निकला था, वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश करने की बहुत कोशिस की लेकिन पता नहीं चल पाया। थके हारे परिजनों ने 13 मई को शक्तिनगर थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस सक्रियता से खोजबीन नहीं की। बरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज कर मामले की जांच कर रही हैं। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया हैं। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे है।