Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण पर तापिय परियोजना में विशेष पहल, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प.

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा तापीय परियोजना में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख इंजीनियर आर.के. अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इंजीनियर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। कार्यक्रम में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक इंजीनियर एस.के. सिंघल और दिवाकर स्वरूप मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर सुनील कुमार, अजय कुमार शर्मा और अनिल कुमार पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाने पर चर्चा की गई।