Chandauli News: सपा सांसद ने कहा भारतीय संविधान में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक महिलाओं को दी गयी व्यवस्था का नहीं मिल रहा है लाभ.

Story By: सुजीत कुमार, जिला मुख्यालय।
चंदौली। सदर तहसील के नरसिंहपुर गांव में स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अध्यक्षता में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल गाजीपुर के पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यालय पर जो संविधान स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान की भाजपा सरकार से संविधान को बचाना है। उन समस्त लोगों को उनके हक और अधिकार को दिलाना है। जो संविधान में दिए गए अधिकारो से वंचित हैं।

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक व महिलाओं के लिए जो व्यवस्था दी गई है। इस वर्गाे की आज भी उनका लाभ नही मिल पाया है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में वंचित वर्गों के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था दिए थे।

लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण को खत्म करना चाहती है। इस दौरान नफीस अहमद, योगेंद्र यादव चकरु, रमेश यादव, अंजनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, निरंजन कन्नौजिया, चंद्रभान यादव, अजय मौर्या, दिलीप पासवान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।