उत्तर प्रदेशक्राइमजिलेपूर्वांचल न्यूज़राज्यसोनभद्र

Sonbhadra News: महिला ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम.

Story By: नितीश कुमार, दुद्धी।

सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव मे मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे एक महिला के द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि मृतका 45 वर्षीय शांति देवी के पति रविन्द्र सिंह हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो मुंबई और दिल्ली में काम करते हैं। घटना के समय शांति देवी घर पर अकेली थीं, जबकि उनकी बड़ी बहू गाय को चारा खिलाने खेत गई हुई थी। जब बड़ी बहू घर लौटी तो उसने शांति देवी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। जिससे वह दहाड़ मारकर रोने लगी और शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांति देवी के सबसे छोटे बेटे ने बताया कि वह झारखंड के गढ़वा जा रहा था, तभी उसे मां की मौत की सूचना मिली। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार के किसी भी सदस्य को घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!