Sonbhadra News: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, पुलिस चौकी के समीप फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप.

Story By: विकास हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी पुलिस चौकी के समीप उस समय सनसनी मच गईं जब अपाचे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तू तू मै मै के बाद बाइक सवार युवक को गोली मार दी। पुलिस चौकी के समीप फायरिंग की घटना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज़ किया। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के अलाधिकारी भी पहुंच गए और घायल से घटना के बारे मे पुरी जानकारी ली।

घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और खून से लटपथ युवक को देख कर रोने लगे। बता दे कि घायल युवक इंडियन बैंक के मधुपुर शाखा में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है।

घटना की बाबत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शाम को 8:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अनितेश पुत्र शिव गोविन्द जो गौरी निप्स गांव का निवासी है। मोटरसाइकिल से रावटसगंज से अपने गांव जा रहे थे। हिंदूवादी चौकी से पहले पुल के पास पीछे से दो लोग अपाचे मोटरसाइकिल से आये और आने के बाद अनेक देश से गाली गलौज की।

गाली गलौज के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी और पुलिस के मोटरसाइकिल की चाबी लेकर भाग गए। कृष्णा कपूर की पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी घायल से ली गई। वहीं डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि वो खतरे से बाहर है और इलाज़ चल रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

घटना को लेकर एसओजी और थाने के साथ अन्य दो टीमों को जल्द से जल्द घटना की वर्कआउट के लिए लगाई गईं है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल को राइट हैंड साइड के सीने में एक शॉट गोली की लगी है।

वही अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया कि लड़का ड्यूटी पर गया हुआ था, ड्यूटी से वापस साहब को छोड़कर घर जा रहा था। बीच रास्ते में क्या मैटर हुआ हम लोगों को नहीं पता। पहले के विवाद की बात पर परिजन ने साफ इंकार कर दिया कहा ऐसा विवाद तो हम लोगों को जानकारी में नहीं है।