Chandauli News: मशीन के पट्टे में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमदहां चरनपुर गांव में धान कुटाई के दौरान धान की भूसी हटाने गए युवक के गले में लपेटा चादर मशीन के पट्टे में फंस जाने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया। जहां निरीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोलाबाद गांव निवासी बसंत यादव बुधवार की रात अपने खेत से धान लेकर कुटाई के लिए अमदहां गांव में सुरेंद्र की मशीन पर गए थे। जहां पर धान की कुटाई करा रहे थे कि अचानक धान की भूसी हटाने के लिए मशीन के पीछे पहुंचे। भूसी हटा ही रहे थे कि उनके कंधे पर लिपटा चादर मशीन के पट्टे में फंस गया। इस कारन मशीन से टकराकर वह घायल हो गया।

मशीन चालक ने मशीन बंद किया और आसपास के लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक अजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार के दौरान बसंत लाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही बसंत लाल की पत्नी गीता देवी, पुत्र रवि, रितेश और पुत्री सुहानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।