Chandauli News: पुलिया की चौड़ाई, ऊंचाई को लेकर किसानो संग सपा विधायक ने दिया धरना, एसडीएम ने समस्या के निदान का दिया भरोसा.
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के टिमिलपुर चंदा पुलिया की चौड़ाई और ऊंचाई कम कर दिए जाने के कारण पांच दर्जन गांव के किसानों के खेत में भारी जलभराव हो जा रहा है। जिसके कारण खेती कार्य प्रभावित है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग और कार्यदायी संस्था की ओर से टालमटोल करने पर शनिवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते ही सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा व कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक सप्ताह में समस्या दूर किए जाने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। विधायक ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों के साथ विधायक धरना देंगे।
चंदौली से सैदपुर तक सड़क फोरलेन सड़क बन रहा है। जगह-जगह पुलिया का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से टिमिलपुर के समीप चंदा पुलिया को तोड़कर छोटा पुलिया बना दिया गया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण करीब 50 गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर जा रहा है। पिछले साल गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इस बार धान की फसल बर्बाद हो रही है। हो-हल्ला मचाने पर विभागीय अधिकारियों ने पाइप लगाने लगे। यह देख किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने विरोध किया तो पाइप हटा लिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि चंदौली से सैदपुर तक कहीं भी पुलिया के जगह पाइप नहीं लगाया गया है। लोड बढ़ने पर पाइप टूट जाएगी। किसानों ने पुलिया का चौड़ीकरण और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की।
इसके बाद भी कार्यदायी संस्था टालमटोल कर रहा था। जिसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर धरना पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम अनुपम मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के माध्यम से एक सप्ताह में समस्या का निदान कराने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। विरोध जताने वाले किसानों में रामअवतार सिंह, बीरेन्द्र पांडेय, अभिनव सिंह, अरविंद सिंह गणेश, सिंटू यादव, बिददूर चौहान, सिहोरी यादव, किशोरी यादव, मुन्नू चौहान, रामजी यादव, मुन्ना राय, गोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, गनेश सिंह, अनील सिंह, नरसिंह गोड़, शेखर कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, अभय यादव उर्फ रिंकू, लालजी, जित्तू, महेंद्र, किशोरी लाल यादव, रामनरायन राय आदि किसान मौजूद रहे।