उत्तर प्रदेशपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिसोनभद्र

Sonbhadra News: भाजपा चोपन मंडल ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की बैठक.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन मंडल में श्यामलाल सभागार में भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर चोपन मंडल की पहली महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा के जिलाअध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा अमरेश चेरो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से कार्य किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने की। बैठक में चोपन मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर संविधान गौरव दिवस को मनाया और देश के संविधान की महत्वता पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की ताकत और भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को लेकर अपने विचार साझा किए। यह बैठक चोपन मंडल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ सत्येंद्र कुमार आर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजन जायसवाल, पूर्व सभासद सोनी रावत, राम प्रताप केवट, महामंत्री विकाश चौबे, राम दुलारे, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बुद्धि राम बैसवार, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शबनम मिश्रा, धर्मशिला, आरती चौबे, रीमा देवी, हिमांशु प्रियदर्शी, सत्य केशरी, राम बली सिंह, धर्मेश जैन, धर्मेंद्र जायसवाल, विजय बैसवार, राम प्रताप गुर्जर, मनमोहन यादव, सत्यम मौर्य, विकाश सिंह, छुटकू, राहुल तिवारी, संतोष जायसवाल, भोला जायसवाल, अरविंद पांडेय, संतोष साहनी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!