Sonbhadra News: इलाज के लिए लाया गया बंदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हुआ फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप।
Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र जिला जेल में निरुद्ध बंदी शनिवार को लगभग 7 बजे जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी पर लड़की के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रखने के मामले में म्योरपुर थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पिछले करीब दो महीने से वह जेल में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के मामले में जेल में बंद पंकज कुमार बिहार के पूर्वी चम्पारण का रहने वाला हैँ और म्योरपुर के किरबिल में कुछ समय से निवास कर रहा था। पिछले नवंबर महीने में दसवीं की छात्रा के अपहरण और दस लाख की फिरौती मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में निरुद्ध था। शुक्रवार की शाम उसे सांस में दिक्क़त होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार 7 बजे के लगभग पुलिस और अस्पताल के स्टॉफ को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस जल्द ही फरार बंदी को जल्द पकड़ने का दवा कर रही हैँ।