Sonbhadra News: अज्ञात महिला का शव जंगल में मिला, जांच में जुटी पुलिस.
Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोगही के पास पडरक्ष के जंगल में एक अज्ञात महिला का मिला शव मिला है, शव मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के चेहरे पर गम्भीर चोट होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान के लिए कई ग्रुप में मृत महिला की फ़ोटो डाली गईं है और कहा गया कि महिला की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
एडिशनल एसपी कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे दिखे। वही एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि थाना कौन अंतर्गत ग्राम रोगही के पडरक्ष जंगल के पास सड़क से लगभग 900 मी की दुरी पर एक महिला का शव पाया गया है। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। सभी कपड़े इंटैक्ट है सर पर चोट है।
शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जहां शव मिला है वो जगह सड़क से दुरी पर है वहा पहुंचने के लिए पैदल ही जाया जा सकता है। महिला काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं शव के पास चप्पल पड़ा हुआ है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फील्ड यूनिट मौके पर है बाकी टीम में भी मौके पर है। कालू सिंह ने कहा जल्द ही शव की पहचान विधि कार्रवाई की जाएगी।