ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 10 701 farmers got grant of rs 4 31 crore mla sushil singh distributed it

Chandauli News : 10,701 किसानों को मिला 4.31 करोड़ का अनुदान, विधायक सुशील सिंह ने किया वितरण.

“चंदौली में बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल क्षति झेलने वाले 10,701 किसानों को 4.31 करोड़ रुपये से अधिक का कृषि निवेश अनुदान दिया गया। विधायक सुशील सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।”

chandauli

6:09 PM, Oct 12, 2026

Share:

Chandauli News : 10,701 किसानों को मिला 4.31 करोड़ का अनुदान, विधायक सुशील सिंह ने किया वितरण.
logo

उपस्थित किसानों को संगठित करते सैयद राजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति का सामना करने वाले किसानों को राहत देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि निवेश अनुदान वितरित किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 10,701 किसानों के लिए कुल 4,31,56,909 रुपये की अनुदान राशि जारी की गई। यह सहायता 1,863.83 हेक्टेयर प्रभावित कृषि क्षेत्र के लिए दी गई।

Img

जिले की विभिन्न तहसीलों में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले 2,389 किसानों को 499.388 हेक्टेयर क्षेत्र के नुकसान के एवज में 1,08,28,796 रुपये दिए गए। वहीं, अतिवृष्टि से प्रभावित चंदौली, सकलडीहा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसीलों के 8,312 किसानों को 1,364.442 हेक्टेयर क्षेत्र की क्षति के लिए 3,23,28,113 रुपये की सहायता दी गई।

विज्ञापन

Img

प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2026-27 के दौरान जिले के 60 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए। आपदा प्रभावित 2,225 लोगों तक राहत पहुंचाते हुए 800 भोजन पैकेट और 400 राशन किट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.