Sonbhadra News: कोन पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को कस्टडी रिमांड पर लेकर चिकित्सकीय उपकरण किए बरामद.
कोन थाना पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद को कस्टडी रिमांड पर लेकर ग्लोबल हॉस्पिटल से घटना में प्रयुक्त बताए गए चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की निशानदेही पर ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को दोबारा जिला कारागार घुरमा भेजने के लिए रवाना किया गया।
sonbhadra
6:27 PM, Oct 14, 2026