मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 15 kg 600 grams of hemp recovered from mahindra bolero two ganja smugglers arrested

Chandauli News: महिन्द्रा बोलेरो से 15 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार.

"बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दूदे गवा के पास चकिया मुग़लसराय मार्ग पर महिन्द्रा बोलेरो मैक्स वाहन सं UP65QT5514 से बबुरी पुलिस ने 15 बंडल में रखे कुल 15 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। बोलेरो वाहन से दो गाजीपुर जनपद निवासी दो तस्करो को गिरफ्तार किया है"

chandauli

8:44 PM, Oct 3, 2025

Share:

Chandauli News: महिन्द्रा बोलेरो से 15 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली आदित्य लांग्घे द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में बबुरी प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दूदे (संगम लान व परी माता मंदिर के बीच) चकिया मुग़लसराय मार्ग पर महिन्द्रा बोलेरो मैक्स वाहन सं0 UP65QT5514 से 15 बंडल में रखे कुल 15 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। बोलेरो वाहन से दो नफर अभियुक्त 1. रामू पुत्र सबरू निवासी ग्राम परसदा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 2. ज्ञानचन्द्र पुत्र पतिराम निवासी ग्राम कैथवलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम उपनिरक्षक संजीत कुमार सिंह, उपनिरक्षक राकेश यादव, हेड कॉन्स्टेबल उमेश चन्द्र, प्रमोद कुमार यादव, कॉन्स्टेबल विशाल गिरी रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.