Chandauli News: अमृत सरोवर की सरकारी जमीन से 23 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, बुलडोजर चला.
“चकिया तहसील के इलिया कस्बे में अमृत सरोवर की सरकारी भूमि पर 23 वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।”
chandauli
9:03 PM, Aug 5, 2026
Share:


इलिया कस्बे में अमृत सरोवर की सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी और मौके पर मौजूद राजस्व व पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के इलिया कस्बे में रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब 23 वर्ष पुराने अवैध मकाननुमा ढांचे को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
प्रशासन के अनुसार आराजी संख्या 518, रकबा 0.481 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। राजस्व विभाग की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ और नायब तहसीलदार आलोक निषाद के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चंदन राय की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
कार्रवाई देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि अमृत सरोवर, तालाब और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
