ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 70 year old man died due to drowning in the canal dead body found 10 km away from home

Chandauli News: नहर में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, घर से 10 किमी दूर मिला शव.

“बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में भोर में टहलने और शौच के लिए निकले 70 वर्षीय श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई। तेज बहाव में शव करीब 10 किलोमीटर दूर इटवा गांव के पास मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।”

chandauli

4:34 PM, Oct 5, 2026

Share:

Chandauli News: नहर में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, घर से 10 किमी दूर मिला शव.
logo

मृतक श्यामू राम की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : मनोज यादव, बलुआ, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की भोर में टहलने, व्यायाम और शौच के लिए निकले 70 वर्षीय श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई। नहर में तेज बहाव के चलते उनका शव करीब 10 किलोमीटर दूर इटवा गांव के पास मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

श्यामू राम प्रतिदिन की तरह सोमवार की भोर में लाठी और बोतल लेकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे उनकी लाठी और बोतल मिलने से ग्रामीणों को उनके नहर में गिरने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नहर में पानी लबालब भरा होने के साथ बहाव भी तेज था। पुलिस और ग्रामीणों ने भूपौली नहर को बंद कराया और शव की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस करीब 10 किलोमीटर दूर इटवा गांव तक पहुंची, जहां बहाव कम होने के बाद श्यामू राम का शव मिला।

विज्ञापन

Img

मौके पर मौजूद एसआई अनंत भार्गव ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र हरिनाम, पुत्री आशा, पतोह भगनी देवी और नाती राजेश, राकेश व गोपाल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। श्यामू राम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उम्र अधिक होने के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था और घर पर ही रहते थे। घटना के बाद मरकनिया गांव में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.