ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a case filed against 150 unknown people who spread rumors of child theft

Chandauli News:बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों साधू हरदोई जिले के साहाबाद थाना अंतर्गत जोगीपुर गाँव के मुनेन्द्र और राकेश महावत हैं, जो दिलदारनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। भिक्षाटन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने और साधुओं के साथ मारपीट के मामले में साधुओं की तहरीर पर डेढ़ सौ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है"

chandauli

8:14 PM, Oct 4, 2025

Share:

Chandauli News:बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
logo

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा पकडे गए भिक्षु

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार (तुलसी आश्रम) गाँव में बीते गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने दो साधुओं को पकड़ लिया। आरोप है कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने के कारण साधुओं के साथ मारपीट की गई। कोतवाली पुलिस ने साधुओं की तहरीर पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पहले मोबाइल चोरी के आरोप में एक चोर को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी, जिसमें डेढ़ दर्जन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  नोनार गाँव में बीते गुरुवार की दोपहर लगभग चार बजे भिक्षाटन करने के लिए दो साधु आए थे। दोनों साधु अलग-अलग गली में भिक्षा मांग रहे थे। ये लोग भीख मांगते हुए एक घर के पास पहुँचे। साधु एक घर के बाहर भिक्षा मांगने लगे। इस पर एक महिला ने खाने का सामान लाकर दिया।

साधु ने कमी बताते हुए और मांगना शुरू कर दिया। महिला ने इस पर हाथ जोड़कर कहा कि इससे अधिक हम नहीं दे सकते। इसी बीच साधुओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण शोर मचाने लगे। देखते-देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गई। आरोप है कि दोनों साधुओं को पकड़कर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों साधुओं को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों हरदोई जिले के साहाबाद थाना अंतर्गत जोगीपुर गाँव के मुनेन्द्र और राकेश महावत हैं, जो दिलदारनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। भिक्षाटन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस बाबत सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने और साधुओं के साथ मारपीट के मामले में साधुओं की तहरीर पर डेढ़ सौ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.