मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of raping a mentally ill girl cousin arrested

Chandauli News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरा भाई गिरफ्तार.

"क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।"

chandauli

8:05 PM, Jun 15, 2026

Share:

Chandauli News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, चचेरा भाई गिरफ्तार.
logo

थाना अलीनगर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना उस समय की है जब युवती के पिता मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और उसकी मां किसी अस्पताल में कार्य पर गई थीं। इस दौरान 21 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच उसका चचेरा भाई घर पहुंचा और युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल अलीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

वहीं प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.