Chandauli News: कक्षा 5 की छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.
"प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप निराधार प्रतीत हो रहे हैं, हालांकि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है"
chandauli
12:03 AM, Dec 19, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़खानी किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।विद्यालय में पढ़ने वाली दो गांवों की कुल पांच छात्राओं ने आरोप लगाया है कि बुधवार को स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर बच्चियों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार की सुबह सभी अभिभावक चकिया कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चकिया कोतवाली लाकर पूछताछ की। वहीं, प्रधानाध्यापक ने आरोपों को गलत बताते हुए अपने बचाव में पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी है। सूचना मिलते ही शहाबगंज के खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार भी चकिया कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप निराधार प्रतीत हो रहे हैं, हालांकि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद रहे और मामले में



