Chandauli News: छठ पूजा से पहले मानसरोवर तालाब में उतरे कमेटी के सदस्य, शराब की बोतलें और पॉलिथीन निकालकर की सफाई.
“छठ पूजा की तैयारियों के बीच मानसरोवर तालाब में श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा कमेटी ने सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने तालाब के चारों सेक्टरों की सफाई कर घाटों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।”
chandauli
11:30 AM, Nov 2, 2026
Share:


जिले के सबसे बड़े मानसरोवर तालाब सफाई करते कमेटी के सदस्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार बड़े बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने मानसरोवर तालाब में उतरकर सफाई अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए अभियान के दौरान तालाब के चारों सेक्टरों की सफाई की गई। इस दौरान पानी से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें, गिलास, पॉलिथीन और पूजा सामग्री की मूर्तियां निकाली गईं। सफाई अभियान के दौरान कई सदस्य चोटिल भी हो गए।
कमेटी के सदस्यों ने मानसरोवर तालाब के छठ पूजा घाटों की जर्जर हालत पर चिंता जताई। उनका कहना था कि कई घाट ध्वस्त हो चुके हैं, जिससे छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना में परेशानी हो सकती है। घाटों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सदस्यों ने रेल मंडल प्रबंधक और जिलाधिकारी से घाटों की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
कमेटी ने तालाब परिसर में नशेड़ियों का जमावड़ा रोकने और सुरक्षा के लिए पुलिस की नियमित पैदल गश्त कराने की भी मांग उठाई। सदस्यों ने बताया कि छठ पूजा तक कई चरणों में सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अभियान में पवन शर्मा, विनोद कुमार, अजीत ईमानदार, कुमार नंदजी, दीपक कुमार, हर्ष सिंह, निखिल राज, ओमप्रकाश रजक, अनुज, अशोक कुमार और राजा चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



