ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news big theft again in dhanapur thieves entered the house and took away jewelery worth more than 10 lakhs the family was sleeping

Chandauli News: धानापुर में फिर बड़ी चोरी, घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा के गहने ले गए चोर; नींद में सो रहा था परिवार.

“धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आवाजापुर के सिवान में नवनिर्मित मकान में छत के रास्ते घुसे चोर 10 लाख से ज्यादा के जेवर और नकदी ले गए। एक माह में कई चोरियों के बाद ग्रामीण पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।”

chandauli

2:16 PM, Oct 2, 2026

Share:

Chandauli News: धानापुर में फिर बड़ी चोरी, घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा के गहने ले गए चोर; नींद में सो रहा था परिवार.
logo

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर इकट्ठा ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार की देर रात चोरों ने आवाजापुर गांव के सिवान में स्थित नवनिर्मित मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने आलमारी और बक्सा तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Img

आवाजापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मलिंगा के घर से चोर सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, सोने की बाली, तीन सोने की अंगूठियां समेत चांदी का सिक्का, गिलास, चम्मच, कटोरी, थाली और पान-सुपारी का सामान ले गए। घर से 10 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। धर्मेंद्र सिंह के अनुसार रात करीब 2:30 बजे वह पेशाब करने के लिए उठे तो घर का सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मेंद्र की माता किरण सिंह पर नींद का स्प्रे किया गया था, जिसके कारण वह गहरी नींद में थीं और चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

Img

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। करीब एक माह पहले देवी मां के मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी। इसके अलावा बिरना गांव में भानु मौर्य के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी हुए थे। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।







headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.