Chandauli News: अस्पताल के पार्किंग से दिनदहाड़े बाइक चोरी, अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस.
"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे काफी दिनों से खराब पड़े हैं। दिनदहाड़े स्वास्थ्य केंद्र जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल से बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है"
chandauli
5:54 PM, Oct 30, 2025
Share:


घटना की सूचना पर शहाबगंज अस्पताल में पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज.
चंदौली। शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी बाइक गुरुवार को 11 बजे दिन में चोरों ने चुरा ली। दुर्भाग्य की बात है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एनएम गुरुवार सुबह अपने पति सुमन सोनकर के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक UP 65 BK 3241 अस्पताल परिसर में पार्क कर मीटिंग के लिए चली गईं। दोपहर लंच के समय बाहर आए तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कुछ अता-पता नहीं चला तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्वास्थ्य केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे काफी दिनों से खराब पड़े हैं। दिनदहाड़े स्वास्थ्य केंद्र जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल से बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा ठीक कराए जाने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आसपास सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



